Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शालूगाड़ा हाट में टेंडर को लेकर बवाल! तृणमूल युवा नेता संजय लिंबू गिरफ्तार

 


सिलीगुड़ी के शालूगाड़ा हाट से एक बड़ी खबर सामने आई है। सरकारी टेंडर को लेकर हुए विवाद में तृणमूल युवा कांग्रेस के नेता संजय लिंबू को भक्तिनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, हाल ही में सिलीगुड़ी नगर निगम से हाट में शुल्क वसूली का टेंडर प्राप्त करने वाले रंजीत परिदा सोमवार को निर्धारित प्रक्रिया के तहत शुल्क वसूलने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान संजय लिंबू अपने कुछ समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और वसूली कार्य में बाधा डालनी शुरू कर दी।

शिकायत के मुताबिक, जब रंजीत परिदा ने नगर निगम का वैध टेंडर दस्तावेज दिखाया, तो उसे फाड़ दिया गया। इतना ही नहीं, उनके साथ कथित तौर पर मारपीट भी की गई, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद रंजीत परिदा ने भक्तिनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार देर रात संजय लिंबू को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उन्हें जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।



जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से शालूगाड़ा हाट में कथित अवैध वसूली को लेकर संजय लिंबू और उनके समर्थकों का नाम लगातार चर्चा में रहा है। हालांकि, इन आरोपों की जांच अभी जारी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ