Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सिक्किम में NHPC की टनल में बड़ा हादसा: मीथेन गैस विस्फोट में 10 मजदूरों की मौ/त



 नामची, 21 जुलाई: सिक्किम के दक्षिण सिक्किम स्थित समरदुंग में निर्माणाधीन NHPC की 500 मेगावाट तीस्ता स्टेज-VI जलविद्युत परियोजना की हेड रेस टनल (HRT) में हुए संदिग्ध मीथेन गैस विस्फोट में 10 श्रमिकों की मौत हो गई है।

एनएचपीसी की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह हादसा 20 जुलाई को दोपहर 1:04 बजे हुआ। बताया गया कि चट्टानों की परतों में फंसी संदिग्ध मीथेन गैस अचानक बाहर निकल गई, जिससे टनल के अंदर विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद टनल में जहरीला धुआं और गैस भर गई, जिससे कई श्रमिक उसकी चपेट में आ गए।



घटना के तुरंत बाद परियोजना प्रबंधन ने आपातकालीन बचाव अभियान शुरू किया। राहत और बचाव कार्य जिला प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), सिक्किम पुलिस, स्थानीय प्रशासन और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के सहयोग से लगातार जारी है।

एनएचपीसी ने हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। घटना की जांच की जा रही है और बचाव दल टनल के भीतर पूरी सतर्कता के साथ अभियान चला रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ