#जलपाईगुड़ी : राजगंज में झाड़-फूंक के नाम पर एक व्यक्ति की मौत को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम क्षितेन राय (55) है। वह राजगंज ब्लॉक के पानिकौड़ी ग्राम पंचायत के फाटापुकुर के पास डांगापाड़ा इलाके के निवासी थे।
परिजनों का आरोप है कि क्षितेन राय की तबीयत खराब होने पर पहले उन्हें कई अस्पतालों में दिखाया गया, लेकिन कोई निश्चित बीमारी का पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्हें झाड़-फूंक कराने के लिए एक कविराज और उसके गुरु के पास ले जाया गया।
आरोप है कि शरीर से कथित बुरी आत्मा का प्रभाव हटाने के नाम पर एक ओझा ने उन्हें बेंत से पीटा। परिवार का दावा है कि इस घटना के बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और अगले दिन उनकी मौत हो गई।
घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने राजगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर जांच शुरू करते हुए पुलिस ने दो आरोपी कविराजों को गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार को दोनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

0 टिप्पणियाँ