Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बीच बाजार युवक की पिटाई, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में POCSO के तहत कार्रवाई

 


नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में युवक की बीच बाजार पिटाई, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज।

देहरादून। राजधानी के बंजारावाला क्षेत्र में नाबालिग से कथित छेड़छाड़ और पीछा करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर बीच बाजार उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक कई दिनों से नाबालिग का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के पहुंचने तक अपने कब्जे में रखा। सूचना मिलते ही थाना पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।



पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और विवेचना के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ