Header Ads Widget

Responsive Advertisement

स्वच्छ भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कालिम्पोंग में सांसद राजू बिष्ट ने संभाली सफाई अभियान की कमान।


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने और केंद्र में भाजपा सरकार के सुशासन के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कालिम्पोंग में “स्वच्छ कालिम्पोंग सेवा” अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद राजू बिष्ट सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सफाई अभियान में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद राजू बिष्ट ने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई की और लोगों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और इसे जनभागीदारी के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।



कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि यह पहल केवल कालिम्पोंग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि दार्जिलिंग पहाड़, तराई और डुआर्स क्षेत्र में भी स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से इस जनअभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने का आह्वान किया।



अभियान के अंत में सफाई कार्य में सहयोग देने वाले सभी स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों का धन्यवाद किया गया तथा भविष्य में भी इसी तरह की भागीदारी बनाए रखने की उम्मीद व्यक्त की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ